बेतिया में अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का हुआ शुभारंभ



Meri Pehchan/Report By शाहीन सबा 

बेतिया, 5 अक्टूबर। सशस्त्र सीमा बल, सीमांत पटना के तत्वावधान में आयोजित अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आज बेतिया में उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि निशीत कुमार उज्ज्वल, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत पटना रहे। मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत रूप से अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के शुभारंभ की घोषणा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा अनुशासन, टीम भावना, आपसी समन्वय एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं आपसी सौहार्द की भावना को भी बढ़ावा देता है।

आज के इस उद्घाटन समारोह में हरिकिशोर राय, पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र हरी प्रकाश, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, महापौर, बेतिया; लवंत सिंह नेगी, कमांडेंट, 44वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल तथा श्री तपेश्वर संबित राउत, कमांडेंट, 21वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त एसएसपी, बेतिया एवं एसएसपी, बगहा भी समारोह में उपस्थित रहे। साथ ही, सशस्त्र सीमा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले, प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल चार मुकाबले खेले गए। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, जोश, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।


प्रथम मुकाबला

सीमांत पटना 🆚 सीमांत रानीखेत

🏆 विजेता – सीमांत पटना

द्वितीय मुकाबला

सीमांत लखनऊ 🆚 सीमांत तेजपुर

🏆 विजेता – सीमांत लखनऊ

तृतीय मुकाबला

सीमांत सिलीगुड़ी 🆚 सीमांत गुवाहाटी

🏆 विजेता – सीमांत सिलीगुड़ी

चतुर्थ मुकाबला

सीमांत रानीखेत 🆚 सीमांत लखनऊ

🏆 विजेता – सीमांत लखनऊ

पहले दिन खेले गए सभी मुकाबले रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल, रणनीति एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न सीमांतों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा अनुशासन, टीम भावना, आपसी समन्वय, नेतृत्व क्षमता एवं भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न सीमांतों के बीच आपसी समन्वय एवं सौहार्द को भी मजबूती मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ