समाज शक्ति पार्टी में नौशाद आलम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने

 


Meri Pehchan/By Reporter 

बेतिया। समाज शक्ति पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष नौशाद आलम को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम ने नौशाद आलम की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रति नौशाद आलम की लगन, सक्रियता और संगठन के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नौशाद आलम पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस नई जिम्मेदारी के तहत उनसे पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और युवाओं को जोड़ने में भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।

नौशाद आलम को एक साथ दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से पश्चिम चंपारण का नाम पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में भी जुड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ