मौसम विभाग ने किया अलर्ट दिल्ली के आसपास फरवरी महीने में लोगों को फिर बारिश का सामना करना पड़ेगा।





नई दिल्ली। दिल्ली में आमतौर पर जनवरी के महीने में बहुत अधिक वर्षा रिकॉर्ड नहीं की जाती है, लेकिन इस बार दिल्ली में जनवरी में भारी वर्षा हुई। वहीं, अब मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में फरवरी के पहले सप्ताह में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।मौसम की जानकारी देने वाले स्काई मेट के अनुसार जनवरी की बारिश के बाद अब फरवरी का महीना भी बारिश के साथ शुरू होने जा रहा है। फरवरी की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के सभी क्षेत्रों में व्यापक वर्षा के संकेत दिखाई देने लगे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर इसका असर पड़ेगा और पर्वतीय क्षेत्र में बारिश होगी।दिल्ली-एनसीआर में एक साथ कई सक्रिय मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दिल्ली में 3 फरवरी से क्लाउड कवर और संभवतः बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।लेकिन बारिश राजधानी के लोगों को सबसे ज्यादा 4 और 5 फरवरी को भिगोएगी। इन दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम गरज, तेज़ आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। यानी गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के लोगों को घर से बाहर निकलते समय बिगड़ते मौसम का सामना करना पड़ सकता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ