25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है साथ ही कई गाईडलाइन जारी भी किया गया है।

 


   

पटना, 13 मई।   राज्य में लॉक डाउन का समय बढ़ा दिया है।बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों के लिए यानी 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन में जो छूट दी गई थी उसमें थोड़ा बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र में अब सुबह 7 से 11 बजे की बजाए 6 से 10 बजे तक छूट मिलेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक दुकान खुलने का समय होगा। इसके अलावे कोविड अस्पतालों में मरीजों के अटेंडेंट के लिए सामुदायिक किचेन खोला जाएगा.


 बता दें, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम से लॉक डाउन के संबंध में सुझाव मांगे थे। अधिकांश जिलों के डीएम ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया था। सभी जिलों के डीएम के सुझाव के बाद राज्य स्तर पर बैठक हुई जिसमें अगले 10 दिनों के लिए लॉक डाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 5 मई से लेकर 15 मई तक लॉक डाउन किया था। अब उसे 10 दिनों के लिए विस्तार कर दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ