रसोई गैस, पेट्रोल,डीजल के बढ़ते दामों को लेकर हिंद किसान मजदूरों ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया।

 


            

      पटना,8अक्टूबर। बाढ़ में जय हिंद किसान मजदूर पंचायत के बैनर तलेआज स्टेशन चौक टेंपो स्टैंड के पास बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल,गैस,डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गयाऔर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजू प्रसाद ने की।बहीं प्रदेश अध्यक्ष राजू प्रसाद ने बताया कि लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि के कारण यातायात का साधन काफी महंगा होता जा रहा है जिसको लेकर आये दिन टेंपो  एवं टैक्सी चालक और यात्रियों के बीच बराबर नोकझोंक होते रहता है और  मारपीट की भी नौबत आ जाती है।ग्रामीण अंचल के किसान को महंगाई का दंश झेलना पड़ रहा है।संगठन ने केंद्र सरकार से मांग किया है कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों पर तत्काल रोक लगाकरआम जनता को महंगाई से राहत दे।मौके पर राकेश प्रसाद सिंह,अरुण चंद्रवंशी,सुरेश चंद्रवंशी,ओम प्रकाश,दीपक कुमार,जितेंद्र प्रसाद,तबारक हुसैन,जितेंद्र पासवान,मनोज कुमार,गुड्डू कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ