बेतिया सिटी डाकघर में जमा व निकासी ससमय नहीं होने से उपभोक्ता परेशान।

 

                                                     


                                                    


                       (शहाबुद्दीन अहमद)

                                

बेतिया, 29 मई। बेतिया नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,किला मोहल्ला,वार्ड 20/15 में बेतिया सिटी डाकघर विगत कई वर्षों से काम कर रहा था,मगर एक वर्ष से इस डाकघर में जमा निकासी का काम ससमय नहीं हो पा रहा है,इस बेतिया सिटी डाकघर से कई मोहल्ले के जमाकर्ता अपनी राशि जमा व

निकासी करते हैं,इस डाकघर के डाकपाल हम लोगों का पासबुक व जमा निकासी फार्म भरकर स्थानीय लाल बाजार स्थित डाकघर में ले जाकर काम कराते हैं,क्योंकि इनके डाकघर का फैसिलिटी आईडी विभाग द्वारा आवंटित नहीं किया गया है, जिससे मजबूर होकर डाकपाल इस बेतिया सिटी डाकघर का सभी कार्य लाल बाजार स्थित डाकघर में जाकर कराते हैं, जिससे समय पर जमा निकासी का कार्य नहीं हो पाता है। इस संबंध में कई बार उच्च पदाधिकारियों को लिखित शिकायत की गई है,मगर ढाक के तीन पात वाली शब्द चरितार्थ हो रही है,इस संबंध में अभी तक  कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है,और ना ही इस समस्या का निराकरण हो सका है,जिसके कारण हम जमा व निकासी कर्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस सिटी डाकघर के सभी जमाकर्ता को पूर्ण विश्वास है कि विभाग द्वारा यथाशीघ्र फैसिलिटीआईडी मिल जायेगा,जिससे हम निरीह जमाकर्ता को सभी तरह का जमा और निकासी की सुविधा दरवाजे तक मिल जाएगी।

साथ ही,इस शाखा डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक(IPPB) का भी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है,जिससे नजदीक में संचालित कई स्कूलों के बच्चों का खाता भी नहीं खुल पा रहा है,जिस कारण छात्रों के अभिभावकों को दर-दर भटकना पड़ रहा है,इसे रोजाना सैकड़ों ग्राहक इस लाभ से वंचित हो रहे हैं।भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक(IPPB)का योजना यहां धरातल पर नहीं दिख रही है,इस शाखा डाकघर के इर्द-गिर्द दर्जनों विद्यालय चल रहे हैं।

उपरोक्त समस्या का निदान शीघ्र हो,अन्यथा बाध्य होकर उपभोक्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ