पश्चिम चंपारण जिला मे जिला व ब्लॉक स्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता 2022 का कार्यक्रम घोषित हुआ।



 बेतिया, 04 दिसंबर। जिला व प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल कार्यक्रम की सूची जारी कर दी गई है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना तथा जिला प्रशासन पश्चिमी चंपारण के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड, जिला स्तरीय विद्यालय दक्ष खेल प्रतियोगिता 2022 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। विद्यालय खेल इस वर्ष प्रखंड स्तर से प्रारंभ होकर जिला स्तर ,अंतर जिला (प्रमंडल स्तर) पर होंगे और इसके आगे अंतर प्रमंडल (राज्य स्तर) खेल प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे ।इस वित्तीय वर्ष में 27 खेलों में आयु वर्ग 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष के बालक बालिका की खेल प्रतियोगिता हर स्तर पर आयोजित होगी। अनिवार्य खेल विधा एथलेटिक्स, फुटबाल ,वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती तथा चिन्हित खेल विधाओं यथा क्रिकेट भारोत्तोलन, बूशु, कराटे, टेबल टेनिस, तैराकी, शतरंज, बास्केटबॉल ,योग की प्रतियोगिता हर स्तर पर आयोजित की जाएगी। खेल कार्यक्रम इस प्रकार है- प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता दिनांक 8 -14 दिसंबर 2022 तक, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 22 से 28 दिसंबर 2022 तक, प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता 1 से 6 जनवरी 2023 तक तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 17 से 27 जनवरी 2023 तक अपने अपने निर्धारित आयोजन स्थल पर आयोजित किए जाएंगे ।विजय कुमार पंडित जिला खेल पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण ने बताया कि जिला स्तर पर अधिकतम 16 खेल विधाएं आयोजित होगी जो इस प्रकार -एथलेटिक्स फुटबॉल वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, तैराकी ,क्रिकेट ,टेबल टेनिस वुशू, शतरंज,बैडमिंटन, कुश्ती, भारोत्तोलन, कराटे ,बास्केटबॉल, योग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। अधोहस्ताक्षरी के हस्ताक्षर से सभी प्रखंड वार अनिवार्य खेल विधाओं को छोड़कर बाकी चिन्हित खेल विधाओं की सूची सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जारी कर दी गई है। पात्रता इस प्रकार है- आयु वर्ग अंडर 14, कक्षा 6 एवं इससे ऊपर अर्थात 12वीं तक , आयु वर्ग सत्रह कक्षा 6 एवं इससे ऊपर अर्थात बारहवीं तक एवं आयु वर्ग अंडर-19 कक्षा 6 एवं इससे ऊपर अर्थात बारहवीं तक  तथा सभी आयु वर्ग के लिए उम्र की गणना दिनांक 31 दिसंबर 2022 से की जाएगी। इस प्रतियोगिता में खिलाडी बिहार राज्य अंतर्गत मान्यता प्राप्त मध्य, उच्च माध्यमिक, उच्च, प्रोजेक्ट कन्या, राजकीय अंबेडकर आवासीय, कस्तूरबा विद्यालय, राजकीय बुनियादी , निजी विद्यालय आदि  का नियमित छात्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद से 10 प्लस  टू से मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के भी छात्र भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी एक कैलेंडर वर्ष में अपने कक्षा एवं आयु के अनुसार एक ही आयु वर्ग में एक खेल विधा में भाग ले सकते हैं, यदि दूसरे खेल में भाग लेना चाहेंगे तो उस खिलाड़ी को उसी आयु वर्ग में खेलना होगा जिस आयु वर्ग में पहले खेल चुके हैं। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी को भाग लेने हेतु खिलाड़ी का योग्यता प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकार से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र ,पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, विद्यालय की उपस्थिति की छाया प्रति आदि सभी दस्तावेज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रतिभागी को जमा करना अनिवार्य होगा।  यहां हम बताते चलें कि इस  विद्यालय खेल प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, डीएवी के छात्र-छात्रा  भाग नहीं लेंगे।

 उक्त जानकारी  जिला खेल पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण ने आज दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ