मकर संक्रांति के मौके पर बेतिया नगर निगम में धूमधाम से आयोजित किया गया दही चूड़ा का सहभोज



 




बेतिया, 14 जनवरी l बेतिया नगर निगम कैम्प में आज मकर संक्रांति के दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया और नगर आयुक्त शंभू कुमार के स्तर से जारी इसके लिए आमंत्रण जारी किया गया था। पार्षदगण के साथ निवर्तमान पार्षदगण को भी आमंत्रित किया गया था। इसके अलावें सभी कोटि के नगर निगम पदाधिकारी व कर्मी और मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया गया था।मौके महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपने हाथों से सभी को दही चूड़ा, गुड़, तिलकुट आदि परोसा और कहा कि मकर संक्रांति के पर्व का सांस्कृतिक महत्व है। इस मौके पर आयोजित होने वाले सहभोज के माध्यम से सामाजिक प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव के घर जाते हैं यानी सूर्य शनि क़ी राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इसी कारण आज का दिन का बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यता यह भी है कि इस दिन स्वर्ग के दरवाजे खुलते हैं। इसी कारण मकर संक्रांति पर स्नान दान करना बहुत ही शुभ रहता है। इस आयोजन के मौके पर उपायुक्त, सिटी मैनेजर, कनीय अभियंता, घारी प्रभारी एवं सभी निगम कर्मचारियों आदि की सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ