मुखिया पति के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने ब्लॉक पर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी।



 

बेतिया, 15 फरवरी। मझौलिया ब्लॉक के गेट पर माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजू सहनी द्वारा अपने ही पंचायत के वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य के पति संतोष कुमार को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने से आक्रोशित वार्ड सदस्यों ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के गेट पर आक्रोश प्रदर्शन किया। तथा मुखिया पति पर कार्रवाई की मांग किया। आक्रोशित वार्ड सदस्यों ने बताया कि मुखिया प्रतिनिधि द्वारा वार्ड सदस्यों को मान सम्मान नहीं दिया जाता।  गरिमा के साथ खिलवाड़ किया जाता है। पीड़ित वार्ड सदस्य ने इसकी लिखित शिकायत पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को दी।

वार्ड सदस्य पति संतोष कुमार का आरोप है कि मुखिया पति राजू सहनी उनसे शौचालय योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आदि में राशि की मांग करते हैं। साथ ही धमकी भी देते हैं। घटना के दिन उन्होंने मारपीट करते हुए नगदी भी छीन लिया। उनके साथ जो लोग थे वह हरवे हथियार से लैस थे।

इस संदर्भ में मुखिया पति राजू सहनी ने बताया कि वार्ड सदस्य के पति इस पंचायत में शौचालय सत्याग्रही है।जो शौचालय में जिओटैंग के नाम पर राशि वसूल रहे हैं। इसी मामले को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगाया गया है।

वार्ड सदस्यो द्वारा आवेदन की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त बेतिया पश्चिम चंपारण,तथा पुलिस अधीक्षक बेतिया पश्चिम चंपारण को भी प्रेषित किया गया है । इस घटना को लेकर वार्ड सदस्यों मेंआक्रोश है तथा वार्ड सदस्यों ने चेताया कि अगर न्याय नहीं मिला तो आगामी 20 फरवरी को सभी वार्ड सदस्य प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन विनय यादव , जय राम सहनी, तपन सरकार , धर्मेंद्र कुमार पाठक , मंजू देवी , कुमारी पुनीता  , अलीराज हुसैन , 

,प्यारे लाल सहनी ,मुन्ना आलम ,अनवर हुसैन , पूजा देवी आदि शामिल थे ।

गौरतलब हो कि इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में मुखिया और वार्ड सदस्यों के बीच अनबन और दूरियां बढ़ती जा रही है।

वार्ड सदस्य मुखिया पर मनमानी करने का खुलेआम आरोप लगाते फिर रहे हैं।

वहीं मुखिया इस तरह के आरोपों से अपने को दरकिनार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ