पश्चिम चंपारण जिला में एकलव्य राज्य फुटबॉल बालक केंद्र की स्थापना

 



  बेतिया, 01 अप्रैल!  मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र राज्य संपोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरनाटाड़ बगहा 2 पश्चिम चंपारण में फुटबॉल बालक संचालित है। राज्य में जिला स्तर से राज्य स्तर तक विद्यालय खेलों का वार्षिक खेल कार्यक्रम तैयार कर सघन खेल कार्यक्रम चलाया जाता है। इस प्रतियोगिता के दौरान राज्य के उदयमान, प्रतिभावान खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा उजागर होती है ।वर्तमान में खेल पूर्णतः वैज्ञानिक संसाधनों, आधुनिक खेल उपकरणों तथा गहन प्रशिक्षण पर निर्भर है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को आधुनिक खेल उपकरणों  एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराते हुए खेलों का आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना राज्य खेल जगत की चिन्हित आवश्यकता है, जिसे मुख्यमंत्री खेल विकास योजना का एक घटक के रूप में स्वीकृत किया गया है  । इस योजना का उद्देश्य राज्य के उदयमान विद्यालय खेल प्रतिभा की खोज, आधुनिक खेल उपकरण, पौष्टिक भोजन तथा वैज्ञानिक पद्धति से योग्य प्रशिक्षकों  द्वारा प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करना, प्रतिस्पर्धा के अवसर विकसित करना, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करना आदि है। खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्धारित उच्च प्राथमिकता एसजीएफआई द्वारा निर्धारित उच्च प्राथमिकता एवं खेलो इंडिया के लिए चयनित खेल विधाओं में से उन खेल विधाओं का चयन किया जाएगा, जिसमें पूर्व में बिहार का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर संतोषजनक रहा है।  इसी कड़ी में बिहार सरकार द्वारा ़़ पश्चिम चंपारण जिला में एकलव्य राज्य फुटबॉल बालक केंद्र की स्थापना की गई है। प्रशिक्षुओं के चयन हेतु वांछित योग्यता एवं अहर्ताएं निम्नलिखित है- प्रशिक्षु खिलाड़ी का उम्र 14 वर्ष से अधिक न हो, उम्र की गणना दिनांक 31 -12- 2023 से की जाएगी ,कक्षा 6 से 9 वी तक अध्ययनरत बालक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं , प्रशिक्षुओं का चयन बैटरी टेस्ट व संबंधित खेल विधा के स्किल के आधार पर किया जाएगा । चयन प्रतियोगिता में  भाग लेने वाले खिलाड़ी खेल किड्स ,दो फोटो ,आधार कार्ड की छाया  व मूल प्रति विहित प्रपत्र में भरकर चयन स्थल पर भाग ले सकते हैं। केवल बिहार राज्य के ही खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। चयन उपरांत चयनित खिलाड़ियों को छात्रावास सुविधा ,शिक्षण सुविधा, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, खेल किड्स ,उपकरण व्यवस्था ,कोचिंग व्यवस्था आदि निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह प्रशिक्षण केंद्र पूर्णतया आवासीय होगा।  इस प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु बिहार प्रदेश के किसी भी जिला के इच्छुक फुटबॉल बालक खिलाड़ी राज्य संपोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरनाटाड़ ,बगहा दो पश्चिम चंपारण में दिनांक  3 अप्रैल 2023 समय 10:00 पूर्वाहन से सभी मूल कागजातों के साथ चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु चयनित खिलाड़ियों का केंद्र में नामांकन कराने के पूर्व असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा । विभाग द्वारा चयन प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु तकनीकी पदाधिकारी के रूप में श्री शत्रुघ्न प्रसाद एनएस एन आई एस फुटबॉल कोच भागलपुर तथा पर्यवेक्षक के रुप में श्री प्रमोद कुमार यादव जिला खेल पदाधिकारी सहरसा को  प्रतिनियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ