तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस - कमरान

 


 नौतन,16 अप्रैल। भाजपा सरकार देश के पूंजीपतियों के चंगुल में फंस कर किसानों, मजदूरों और गरीबों का शोषण कर रहीं हैं। इससे देश की जनता त्रस्त हैं। तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। यह बातें रविवार को कांग्रेस आश्रम में आयोजित  आओ मिलकर लोकतंत्र बचाएं, जय भारत सत्याग्रह चलाएं  कार्यक्रम सह पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए नौतन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शेख कमरान ने कहीं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम को प्रभारी भारत भूषण दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता रद्द करना तथा राहुल गांधी पर झुठा मुकदमा करना भाजपा की सोची समझी साजिश है।  जिसके विरूद्ध पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल लैस हसन ने कहा कि अडानी के 20 करोड़ रुपये किसके हैं उसका खुलासा मोदी सरकार को करना होगा। अन्यथा पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। कांग्रेस के राजन दुबे  नेताओं ने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद रिश्वतखोरी में डूबे हुए हैं। ऐसे विधायक और सांसद का पार्टी के कार्यकर्ता घेराव करेगें। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार पुष्प, बाबू जान मियां, राम अयोध्या पासवान, राजेन्द्र राम, म० मनान, योगेन्द्र यादव, लालू अंसारी, बिरेंद्र राम, आदि ने अपने अपने विचार रख पार्टी के मजबूती पर बल दिया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ