मनाया गया 'जन सुराज संकल्प दिवस', बसपा के जिलाध्यक्ष और बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं जन सुराज में शामिल हुए।


 


 बेतिया, 02 मई। जन सुराज अभियान के तहत आज पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित जिला कार्यालय में संकल्प दिवस मनाया गया। जिला पदाधिकारियों ने बैठक में जन सुराज के संगठन विस्तार व आगामी भूमिकाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एमएलसी अफाक अहमद ने कार्यालय में मौजूद लोगों को संकल्प दिवस की बधाई दी और साथ मिलकर जन सुराज के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जन सुराज अभियान से निरंतर हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। जन सुराज पश्चिम चंपारण के सभापति तुलसी चौधरी और अध्यक्ष बिकई महतो मौजूद थे।


11 मई से पश्चिम चंपारण के 18 प्रखंडों के सभी गांवों में अभियान चला कर जन सुराज के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 


जन सुराज कार्यालय में अफाक अहमद ने बताया कि आगामी 11 मई से पश्चिम चंपारण के 18 प्रखंडों के सभी गांवों में अभियान चला कर जन सुराज के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही जन सुराज संकल्प दिवस के दिन 100 से भी अधिक जिले के गणमान्य लोग जन सुराज में शामिल हुए। जन सुराज में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में आमीलाल रविदास पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष, पन्नालाल पटेल, हरिलाल राम, शेषनाथ राम, रामनारायण पासवान और इसके साथ सेंकड़ों बसपा के लोग जन सुराज में हुए शामिल।


आज के इस संकल्प दिवस में जन सुराज अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि सभी सदस्य कम से कम 7 दिन पदयात्रा में शामिल होंगे और सभी सदस्य अपने घरों पर जन सुराज का झंडा फहराएंगे। इसके साथ ही जन सुराज अभियान में और लोगों को जोड़ने और अभियान की सोच को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ