सुषमा फिल्मस के द्वारा चंपारण रत्न सम्मान

      

            


 बेतिया, 09 जुलाईl  बिहार के बेतिया स्थित महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में रविवार को सुषमा फिल्मस के द्वारा चंपारण रत्न सम्मान के पांचवें संस्करण के पश्चिम चंपारण खंड का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 27 मनीषियों को चंपारण रत्न सम्मान से विभूषित किया गया। समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व कला संस्कृति मंत्री भाजपा विधायक विनय बिहारी, बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त शंभू कुमार, महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र प्रसाद केसरी ,राम लखन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश्वर प्रसाद यादव ,सुषमा फिल्म के निर्देशक डी के आजाद, एमजेके कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शैल कुमारी वर्मा, एवं आयोजन प्रभारी चंद्रभानु सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत चंद्रभानु सिंह के द्वारा चादर फूल माला एवं मोमेंटो देकर किया गया। तत्पश्चात चंपारण रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले मनीषियों के जीवन वृत्त पर आधारित जीवनी संकलन रत्नासागर का लोकार्पण सभी अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।इसके बाद सम्मान का सत्र शुरू हुआ। इसमें लेखन के क्षेत्र में डॉ पी के चक्रवर्ती, डॉ अंजनी अपूर्वा , शिक्षा के क्षेत्र में डॉ सुरेंद्र प्रसाद केसरी ,डॉक्टर राजेश्वर प्रसाद यादव, डॉ शशि भूषण प्रसाद श्रीवास्तव, डॉक्टर फिरदौस बानो, उमेश चंद्र प्रसाद, राजनीति के लिए आर एस पांडेय, विनय बिहारी एवं प्रेम नारायण गढ़वाल तथा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर उमेश कुमार,  डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, डॉक्टर रूबी वही कला के क्षेत्र में संजीव कुमार ,जय प्रकाश कुमार, नीतू कश्यप आध्यात्मिक क्षेत्र में रविंद्र कुमार सिंह एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए मेरी एडलीन समीम आरा एवं प्रियंका गुप्ता को सम्मानित किया गया ।चंपारण रत्न से विभूषित होने वाले मनीषियों को अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। आयोजन का अध्यक्षता महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र केसरी के द्वारा किया गया। वहीं मंच संचालन सुषमा फिल्म्स के निदेशक डी के आजाद ने किया। तथा आयोजन प्रभारी चंद्रभानु सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा सम्मान सभा संपन्न हुआ। इस दरमियान लोक गायक नीतू कश्यप ,पप्पू बिहारी एवं जयप्रकाश जी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को सफल बनाने सुषमा फिल्म के कलाकार शैलेंद्र कुमार शशी, मनीष कुशवाहा ,अंबुज अनुपम, रोहन कुमार ,नीरज मिश्रा तथा ताजीया खातुन तमन्ना प्रवीण एवं ममता कुमारी  ने महती भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ