भारत छोड़ो आंदोलन : चंपारण के आठ वीर सपूतों को अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन।

 




बेतिया,24 अगस्त। बेतिया के शहीद पार्क अवस्थित शहीद स्मारक मे आज जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। 


  इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार, अपर समाहर्ता  राजीव कुमार सिंह, एसडीएम बेतिया विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व पत्रकार डॉ अमानुल हक, निरोजा ग्रीन इंडिया फाउंडेशन परिवार के निर्देशक डॉ नीरज गुप्ता, नवेंदु चतरवेदी, सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सचिव डॉ एजाज अहमद सहित अन्य अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों आदि द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया साथ ही पौधा रोपण भी किया गया। 

  इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने वीर सपूतों की गाथा को याद करते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 24 अगस्त को चंपारण के आठ वीर सपूत  रामेश्वर मिश्र,  गणेश राव,  गणेश राय,  भागवत उपाध्याय,  जगन्नाथपुरी,  फौजदार अहीर,  तुलसी राउत, भिखारी कोइरी शहीद हो गये थे।  इनके त्याग एवं बलिदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। आजादी की लड़ाई में चंपारण के वीर सपूतों का अतुलनीय योगदान रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ