बेतिया के जंगी मस्जिद मे सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ 7 जोड़ी मुस्लिम लड़कियो की शादी, जो मिशाल बना।

 



                     (Meri Pehchan/ Report By  अमानुल हक़)

बेतिया, 26 नवंबर।  मुस्लिम समुदाय के उत्थान व समाजिक कार्य के लिए बना संस्थान एंड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा असहाय गरीब लड़कियो की शादी 26 नवंबर के दिन पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया शहर स्थित शहर की मशहूर मस्जिद जंगी मस्जिद कैम्पस मे इस्लामिक रिवाज़ के साथ कराई गई। इस समाजिक ट्रस्ट के द्वारा पश्चिम चंपारण के लड़कियो की शादी कराने  का जिम्मा उठाया है जो सराहनीय भी है। पिछले साल की तरह इस साल भी पश्चिम चंपारण के विभिन्न ब्लॉको के कुल 7 लड़कियो की शादी धूम-धाम से कराई गई जो आपने आप मे एक मिशाल है। 

बेतिया जंगी मस्जिद के इमाम मौलाना नजमुद्दीन अहमद कासमी ने पत्रकारों को बताया की ऐसी लड़कियां जिनके परिवार मे गरीबी के कारण समय पर शादी नही हों पा रही है उन लड़कियो की शादी का जिम्मा  यह समाजिक ट्रस्ट उठाता है। ट्रस्ट के द्वारा धूम धाम से शादी ही नही कराई जाती है बल्कि मजबूर, निर्धन लड़के और लड़कियो की पढ़ाई के साथ इलाज का भी खर्च उठरहा है। जिन लड़कियो की शादी आज कराई गई है उस मे मुख्य रुप से तमन्ना खातून, सबरून नेशा, सुम्बूल खातून, गुलाफसा खातून, गुलाफसा, शबनम नेशा व रुबीना खातून का नाम शामिल है, आज के इस शादी मे लड़कियो को सारी जरूरत के सामान भी दी गई है। लड़कियो को जरूर के सामान के साथ कपड़े व सोने के जेवर भी दिए गए है। मौलाना नजमुद्दीन अहमद कासमी, मौलाना हसन माविया नदवी, मौलाना युसूफ मदनी,मौलाना महबूब नोमानी व मौलाना अब्दुल करीम ने इन लड़कियो का निकाह पढ़ाया। हसन माविया नदवी ने बताया कि  हम लोग पुरी जांच व पड़ताल के साथ लड़कियो की शादी कराते है जो नयाहत ही जरूरत मंद है हम सभी लोगो की यह कोशश भी है की प्रति साल इसमे इजाफा किया जाए।  

इस निकाह के इंतजाम करने मे मौलाना नेयाज अहमद कासमी,मौलाना आमिर अरफात, शादिक खान,मो दानिश,जावेद अख्तर,नजीब अहमद,नजीुउल्लाह,चाँद हुसैन,वजैर अहमद  इत्यादि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ