Meri Pehchan / Report By अमानुल हक़
Patna,13अक्टूबर। जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. प्रशांत किशोर ने खुद दूसरी लिस्ट के प्रत्याशियों का ऐलान किया है. 65 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. इससे पहले 51 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी की गई थी।
जन सुराज की दूसरी लिस्ट जारी: जन सुराज पार्टी ने भागलपुर से अभयकांत झा को उम्मीदवार बनाया है. उसकी तरह से बड़हरिया से डॉ. शाहनवाज, शिवहर से नीरज सिंह, लालबाबू यादव को नरकटिया, मंतोष सहनी को कल्याणपुर, राजीव रंजन सिंह को संदेश, आजम अनवर हुसैन को बाजपट्टी, रत्नेश्वर ठाकुर को हरलाखी, जनार्दन यादव को नरपतगंज और तनुजा कुमारी को इस्लामपुर से मैदान में उतारा गया है।
जन सुराज की दूसरी लिस्ट में इनके नाम शामिल हैं।
पश्चिमी चंपारण (नौतन) :- संतोष चौधरी
पूर्वी चंपारण(रक्सौल):कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल
पूर्वी चंपारण (नरकटिया) :- लाल बाबू यादव
पूर्वी चंपारण(केसरिया): नाज़ अहमद खान उर्फ पप्पू खान
पूर्वी चंपारण (कल्याणपुर) :- डॉ मंतोष साहनी
पूर्वी चंपारण (चिरैया) :- संजय सिंह
शिवहर :- नीरज सिंह
सीतामढ़ी (रीगा) :- कृष्ण मोहन
सीतामढ़ी (बथनाहा) (एससी) :- डॉ नवल किशोर चौधरी
सीतामढ़ी (बाजपट्टी) :- आज़म हुसैन अनवर
सीतामढ़ी :- जियाउद्दीन खान
मधुबनी (हरलाखी) :- रत्नेश्वर ठाकुर
मधुबनी (राजनगर) (एससी) :- डॉ सुरेंद्र कुमार दास
मधुबनी (झंझारपुर) :- केशव भंडारी
सुपौल (पिपरा) :- इंद्रदेव साह
सुपौल (त्रिवेणीगंज) (एससी) :- प्रदीप राम
अररिया (नरपतगंज) :- जनार्दन यादव
किशनगंज (ठाकुरगंज):- मो एकरामुल हक
पूर्णिया ( कस्बा) :-इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना
पूर्णिया (बनमनखी) (एससी):- मनोज कुमार ऋषि
पूर्णिया (रूपौली) :-आमोद कुमार
कटिहार :-डॉ. गाज़ी शारिक
कटिहार (कदवा):- मोहम्मद शहरयार
कटिहार (बलरामपुर):- असहाब आलम
कटिहार (मनिहारी) (एसटी) :-बब्लू सोरेन
कटिहार (कोढ़ा) (एससी):- निर्मल कुमार राज
मधेपुरा (सिंहेश्वर) (एससी):- प्रमोद कुमार राम
मधेपुरा :- शशि कुमार यादव
सहरसा (सोनबरसा) (एससी) :-सत्येन्द्र हाजरा
दरभंगा (कुशेश्वरस्थान) (एससी):- शत्रुधन पासवान
दरभंगा (गौरा बौराम) :-डॉ इन्कार आलम
दरभंगा (बहादुरपुर) :-आमिर हैदर
सिवान (बड़हरिया) :-डॉ. शाहनवाज
सिवान (गोरियाकोठी) :-एराज़ अहमद सिद्दीकी
सारण (तरैया) :-सत्येन्द्र कुमत सहनी
वैशाली (राजा पाकर) (एससी) :- मुकेश कुमार राम
वैशाली (महनार) डॉ. राजेश चौरसिया
वैशाली (पातेपुर) (एससी) दुशुई चौधरी
समस्तीपुर ( वारिसनगर) सत्य नारायण उर्फ प्रदीप सहनी
समस्तीपुर ( उजियारपुर) दुर्गा प्रसाद सिंह
समस्तीपुर (रोसड़ा) (एससी) रोहित पासवान
समस्तीपुर (हसनपुर) इंदु गुप्ता
बेगूसराय (चेरिया बरियारपुर) डॉ मृत्युंजय
बेगूसराय (बखरी) (एससी) डॉ. संजय कुमार पासवान
खगड़िया (अलौली) (एससी) अभिशांक कुमार
भागलपुर (कहलगांव). मंजर आलम
भागलपुर अभयकांत झा
मुंगेर (तारापुर) डॉ संतोष सिंह
मुंगेर (जमालपुर) ललन जी यादव
लखीसराय (सूर्यगढ़ा) अमित सागर
नालंदा ( इस्लामपुर) तनुजा कुमारी
नालंदा (हरनौत) कमलेश पासवान
पटना-बाढ़ (बख्तियारपुर). बाल्मीकि सिंह
पटना-ग्रामीण (फुलवारी) (एससी) प्रोफेसर शशिकांत प्रसाद
भोजपुर ( संदेश) राजीव रंजन सिंह
बक्सर तथागत हर्षवर्धन
बक्सर (डुमरांव) शिवांग विजय सिंह
बक्सर ( राजपुर) (एससी) धनंजय पासवान
कैमूर (भभुआ) चैनपुर हेमंत चौबे
रोहतास (नोखा) डीएसपी-नसरुल्लाह खान
औरंगाबाद (कुटुम्बा) (एससी) श्याम बली राम (महाबली पासवान)
गया (बाराचट्टी) (एससी) हेमन्त पासवान
गया (टिकारी) डॉ. शशि यादव
गया (वजीरगंज) संतोष कुमार
कौन हैं भागलपुर के प्रत्याशी अभयकांत?: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि भागलपुर से अभयकांत झा बड़े वकील हैं और जन सुराज से जुड़ रहे हैं. उनकी पहचान वकील की नहीं बल्कि उनकी पहचान है भागलपुर दंगे के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों की मदद करने को लेकर. उन्होंने उनके केस मुफ्त में लड़े. जो लोग मेरठ भाग रहे थे, उनकी भागलपुर में रहने की व्यवस्था करायी. मैं उनका स्वागत करता हूं।
जो हमने वादा किया था कि जिस समाज की जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी, उसे पूरा कर रहे हैं.. जब 243 की सूची पूरी होगी तो शायद ही कोई समाज बचेगा, जिसकी भागीदारी नहीं होगी. आज कुल 65 नाम जारी किए जा रहे हैं. पहले 51 का नाम घोषित किया जा चुका है- प्रशांत किशोर, सूत्रधार, जन सुराज
पिछड़ा समाज को पार्टी में स्थान: पीके ने कहा कि बिहार के इतिहास में किसी भी पार्टी ने अति पिछड़ा समाज को इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी थी. रामचंद्र सहनी जी उसी समाज से हैं और आज वह भी जन सुराज का हिस्सा बन रहे हैं. जब नियत ठीक होती है तो सब ठीक होता है. एक तिहाई सीट जन सुराज ने पिछड़ा समाज को दिया है।
51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पहले ही जारी: जन सुराज ने सभी पार्टियों से पहले अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी. इसमें 51 उम्मीदवारों के नाम थे. हालांकि लिस्ट जारी होते ही पटना के जन सुराज कार्यालय में कई नेताओं के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए काफी हंगामा किया था।
0 टिप्पणियाँ