भारत मे कोविड - 19 के रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए केस, 3,980 की मृत्यु।





  

 नई दिल्ली, 06 मई। देश में कोविड -19 वायरस की दूसरी लहर की खतरनाक रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश में दहशत का माहौल है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादातर राज्यों में पाबंदियां लागू हैं। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट के बाद आज एक बार फिर रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 3,982 की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।देश में महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक का नए कोरोना मरीजों यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारत में दूसरी बार संक्रमण के मामले चार लाख से ऊपर गए हैं। इससे पहले 30 अप्रैल को 4,02,351 मामले सामने आए थे। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाटों पर कई कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्थित बद से बदत्तर होता जा रहा है। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ