ससराम(रोहतास)। बिहार के सासाराम नगर परिषद के मुख्य पार्षद कंचन देवी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कंचन देवी सासाराम नगर थाने में दर्ज तीन मामलों में फरार थीं। उन्होने बताया कि शहर के दो वार्डों में कागजी योजना पूरा कर 55लाख रुपए से अधिक की राशि गबन करने के आरोप में मुकदमे दर्ज थे ।एसपी ने कहा कि इस मामले में फरार पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी सहायक अभियंता अरुण कुमार सिंह के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा प्रेस वार्ता में ए एसपी अरविंद कुमार सिंह नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ