बेतिया के अमवा मन को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में डेवलप करने तेयारी, टूरिस्ट स्पॉट बन जाने के उपरांत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा तथा स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार।





बेतिया, 21 अगस्त। बेतिया केअमवा मन (झील) का जीर्णोद्धार कर टूरिस्ट स्पॉट के रूप में शीघ्र डेवलप करने हेतु किये जा रहे कार्यों का आज जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अमवा मन के सभी किनारों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग, बिहार के आर्किटेक्चर  कमलजीत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अमवा मन (झील) जिले के प्रवेश द्वार पर अवस्थित एक बहुत ही खूबसूरत एवं मनोरम प्राकृतिक जलाशय है। अमवा मन की नैसर्गिक छटां अत्यंत ही निराली है। अमवा मन पहले मत्स्य उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था लेकिन अब शीघ्र ही यह पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जायेगा। डेवलप होने के उपरांत अमवा मन टूरिस्ट स्पॉट आगंतुकों को वेस्ट चम्पारण जिला में स्वागत करेगा। अमवा मन को तेजी से डेवलप कराने हेतु सभी अधिकारी तत्परतापूर्वक कार्य करें ताकि आधुनिक सुविधाओं का जल्द से जल्द अधिष्ठापन कराया जा सके। 

   उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। साथ ही पर्यटन के विकास के साथ-साथ स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। इस हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी है। संबंधित अधिकारी अमवा मन (झील) का जीर्णोंद्धार कर टूरिस्ट स्पॉट बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य करें। 

  उन्होंने कहा कि जिले को पर्यटन हब बनाने के रूप में डेवलप करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बहुत जल्द ही अमवा मन (झील) की नैसर्गिंक छटां का सुखद अनुभव हो, इस हेतु सभी को सकारात्मक भावना के साथ संजीदगी से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि खूबसूरत एवं मनोरम प्राकृतिक जलाशय अमवा मन का सौंदर्यीकरण करते हुए अमवा मन (झील) में एक बेहतरीन व्यू प्वाइंट, जेटी, हाउस बोट, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, म्यूजिकल लाइट फाउंटेन, लेजर गेटवे, कैनोपी वॉक, मॉर्डन चिल्ड्रेन साइंस पार्क, शॉप इम्पोरियम, ट्री हाउस, गजीबो, वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स, जिप लाइन, एडवेंचर वॉक, कैटवॉक सहित मॉड्यूलर शौचालय, शुद्ध पेयजल, पार्किंग, टिकट काउंटर आदि की व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ की जाय।

  जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में भी तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। विभिन्न प्रोडक्ट का उत्पादन कर देश-विदेशों में बिक्री की जा रही है। अमवा मन को डेवलप करने के उपरांत शोपीज का निर्माण कर लोकल ब्रांड की बिक्री करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एक एप विकसित किया जा रहा है जो अमवा मन आने वाले पर्यटकों को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी, उनकी दूरी, लोकेशन आदि बताएगा। 

  इस अवसर पर  अपर समाहर्ता  नंदकिशोर साह, वरीय उप समाहर्ता  मयंक सिंह  रवि प्रकाश, आर्किटेक्चर, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ