बैरिया (राजेश कुमार) पश्चिम चंपारण जिला के बैरिया थाना स्थित बलुआ रमपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो साल पुर्व मोबाइल के जरिए एक महिला से अपना इश्क का फरमान जाहिर कर प्रेम जाल मे बहला-फुसलाकर बेतिया लाए महीला से शारीरिक संबंध बनाए जब लड़की के द्वारा दबाव बनाया गया तो लड़की को उसके घर वापस ले जाने के क्रम में आधे रास्ते में छोड़कर उसका मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने आज बताया कि पीड़ित लड़की ने झारखंड के चंदवा थाना में कांड संख्या 165/19, IPC 376,420,379 मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा के आलोक में झारखंड थाने से पहुंची पुलिस बल के जवानों ने बैरिया पुलिस के सहयोग से बैरिया के बलुआ रमपुरवा से आरोपी सीताराम पासवान के 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया पासवान को गिरफ्तार कर लिया है वहीं थाना अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड से पहुंची पुलिस चंदवा थाना के आरोपी को लेकर चली गई।
0 टिप्पणियाँ