बिहार के पश्चिम चंपारण मे हार्ट अटैक से एएसआई की मृत्यु।

 

  बेतिया,17 दिसंबर।  पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत बागहा पुलिस जिला के धनहा थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक ( जमादार) प्रमोद पासवान की हृदयगति रुक जाने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वो लगभग तीन वर्ष से धनहा थाना में कार्यरत थे। एएसआई के मौत से पुलिस महकमा में शोक फैल गई है। पुलिस सुत्रों के अनुसार एएसआई प्रमोद पासवान रात्रि डियूटी करके सोये हुए थे। सुबह करीब सात बजे स्नान कर चाय पीने बगल के चौक पर गये, चाय पीने के दौरान अचानक तभी तबियत खराब हो गयी।

    उन्होंने अपने सहयोगी एएसआई इर्शाद हुसैन को फोन करके बुलाया, जहां मधुबनी पीएचसी ईलाज करने के लिए ले जाया गया। जहाँ


डॉक्टर ने सुविधा न होने की बात कहकर रेफर कर दिया। उनको यूपी के कुशीनगर जिला अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया,किन्तु तबियत और रास्ते में बिगड़ती गयी, जहाँ डॉक्टरों ने हार्ड अटैक से मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके घर वालो को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि, मृत एएसआई प्रमोद पासवान जिला नालन्दा के अलीनगर गांव निवासी थे।

   उन्होंने बताया कि, प्रमोद पासवान लगभग तीन वर्ष से धनहा थाने में कार्यरत थे,उनकी उम्र 57 वर्ष की थी। उनका कार्यकाल अभी तीन वर्ष और बचा था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ