नई रेल लाईन का निरीक्षण एवं भूमि पूजन दानापुर के एडीआरएम ने किया

 

             


    

  पटना, 05 जनवरी।  बाढ़ एनटीपीसी परियोजना परिसर से फ्लाई ऐश निकालने के लिये प्रस्तावित नई रेल लाइन का निरीक्षण एवं भूमि पूजन अपर मंडल रेल प्रबंधक दानापुर बी०बी० गुप्ता ने किया।इस दौरान मंत्रोचार के बीच रेल अधिकारियों ने भूमि पूजन कर नारियल फोड़ने के बाद स्थिति का जायजा भी लिया।इस रेल निर्माण योजना स्थल पर अधिकारियों ने कई घंटे तक भौतिक मुआयना किया। मौके पर मंडल परिचालन प्रबंधक प्रभाष कुमार राघव, यातायात निरीक्षक प्रवीण कुमार,बाढ़ स्टेशन मैनेजर जीपी सिंह तथा कई एनटीपीसी अधिकारी भी मौजूद थे।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अधिकारी स्पेशल सैलून से रवाना हो गये।इस नई रेल लाइन के निर्माण हो जाने से मालगाड़ी से परियोजना का राख निकालने में काफी सहूलियतें होंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ