रेड क्रॉस सदैव पीड़ितों की पीड़ा कम करने हेतु प्रयासरत रहता है।

 



 चंपारण,10 फरवरी।  पश्चिम चंपारण जिला रेड क्रॉस द्वारा विगत दिनों नौतन अंचल अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के वार्ड नं. 04 में हुई अगलगी से पीड़ित लालदेव सहनी, मु. पुनीता देवी, विद्या सहनी, केशो सहनी, व्यास सहनी, मु. श्रीमती देवी, प्रसाद सहनी, गल्लू सहनी, संतोष सहनी, शंकर सहनी, सुनील सहनी और लालू सहनी कुल 12 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कर रहे रेड क्रॉस के प्रभारी चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, पेट्रन मेम्बर अमर यादव, आपदा राहत समिति के सह-संयोजक लालबाबू प्रसाद ने कहा कि रेड क्रॉस सदैव पीड़ितों की पीड़ा कम करने हेतु प्रयासरत रहता है। पीड़ित मानवता की सेवा हमारा ध्येय है। इन्होंने बताया कि अग्नि पीड़ितों में वितरित राहत सामग्री में तिरपाल, कंबल, हाईजीन कीट (साबुन, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, इरेजर, हेयर ऑयल, सेनेटरी नैपकिन आदि), बाल्टी, धोती, शॉल, मच्छरदानी, मास्क आदि शामिल हैं। मौके पर नौतन अंचल के राजस्व अधिकारी रमेश कुमार, राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार मिश्र, जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ. नीपू लाल श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य मालिक सिंह, उपमुखिया मनोज सिंह, वार्ड सदस्य रुपेश बैठा, बेलास महतो, शशिकांत प्रसाद, रेड क्रॉस यूथ क्लब के इमरान कुरैशी, स्वयंसेवक फूलमहम्मद, राजू यादव, चंदन यादव, अफरोज आलम, स्थानीय ग्रामीण व अन्य उपस्थित रहें। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ