मानवता की रक्षा को आगे आए दुनिया भर के स्वयंसेवी संगठन, मानवता की रक्षा के लिए अविलंब युद्ध समाप्त करें रूस एवं यूक्रेन।

 



बेतिया, 27 फरवरी।  सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ,बुद्धिजीवियों एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस  एंबेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर  प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने संयुक्त रुप से रूस यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां कि ऐसे समय में 2022 का विश्व एनजीओ दिवस मना रहे हैं जब यूरोप के 2 देश यूक्रेन एवं रूस संघर्षरत हैं। एनजीओ विश्व शांति एवं मानवता के साथ शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान या विकास आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । इस दिन का उद्देश्य लोगों को समाज की बेहतरी के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना और प्रोत्साहित करना है। इस मंच के मध्यम से हम संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व बिरादरी से पुन: यूक्रेन रूस युद्ध को समाप्त कराने की अपील करते हैं।

 दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने विश्व शांति एवं मानवता के लिए के लिए काम कर रहे सभी अद्भुत संगठनों को धन्यवाद।  हम आपके हर काम की सराहना करते हैं। इस अवसर पर डॉ एजाज अहमद ,डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल, अमित कुमार लोहिया ,डॉशाहनवाज अली ने संयुक्त रूप से कहा कि

2010 में, विश्व एनजीओ दिवस को लिथुआनिया में बाल्टिक सागर राज्यों के IX बाल्टिक सागर एनजीओ फोरम काउंसिल के सदस्य देशों द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी।  बाल्टिक सागर एनजीओ फोरम के सदस्य देश डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, आइसलैंड, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रूस, नॉर्वे और स्वीडन हैं।  27 फरवरी 2014 को, फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पहली बार विश्व एनजीओ दिवस मनाया गया।  तब से हर साल 27 फरवरी को विश्व स्तर पर विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है।  यह कार्यक्रम फिनलैंड के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।  हेलसिंकी में इस कार्यक्रम में सैकड़ों गैर सरकारी संगठन, संयुक्त राष्ट्र, यूनेस्को और यूरोपीय संघ के अंतर्राष्ट्रीय नेता एकत्रित हुए।

लोगों को समाज में एनजीओ की भूमिका को समझाने के लिए, एनजीओ हमारे समाज के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्पूर्ण कार्य कर रहा है।

हर साल विश्व एनजीओ दिवस पर, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के समर्थक पूरे एशिया, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और यहां तक ​​कि ऑस्ट्रेलिया में अपनी मूल भाषाओं में व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ