पश्चिम चंपारण के एक ऑफिस क्लर्क को रंगे हाथ रिश्वत लेते निगरानी ने धर दबोचा।




चंपारण, 10 मार्च। बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिला के  बगहा  ब्लॉक कैम्पस मे  निगरानी की टीम ने बगहा एक बाल विकास परियोजना ऑफिस के प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडेय को 25000 रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ आज गिरफ्तार कर लिया है। मिली जनकरी के मुताबिक प्रधान क्लर्क शंभूनाथ पांडेय बगहा एक प्रखंड़ के डुमरिया निवासी रजनीश गिरी से उनकी पत्नी सेविका केन्द्र संख्या 292 शांति कुमारी के खाता खुलवाने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे,तभी मौके से मौजूद बिहार के राजधानी से आए DSP अरूण पासवान के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने के बाद निगरानी टीम ने अपने साथ लेकर  रवाना हो गई। पहुँचे निगरानी की टीम में शामिल पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज ने उक्त सन्दर्भ में पुष्टि करते हुए आगे कहा की  बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान क्लर्क शंभूनाथ पांडेय को 25000 रूपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। निगरानी की  टीम में डीएसपी अरूण पासवान,एसआई सत्येंद्र राम के अलावा दो प्रशिक्षु डीएसपी सहित कांस्टेबल राजेश कुमार आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ