स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक वीर कुंवर सिंह की 245वीं जन्मदिवस पर दी गई श्रद्धांजलि।



 पटना, 23 अप्रैल।  स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की 245 वीं जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद (अधिवक्ता), डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान विश्वविद्यालय झारखंड अमित कुमार लोहिया डॉ शाहनवाज अली एवं अल बयान के संपादक डॉ सलाम ने संयुक्त रुप से कहा कि आज ही के दिन 23 अप्रैल 1777 ई0 को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह का जन्म हुआ था। उनका सारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। देश की स्वतंत्रता एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार  लोहिया, बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ0 शाहनवाज अली ने संयुक्त रूप से  कहा कि आज पूरा विश्व  युद्ध एवं हिंसा से  जूझ रहा है। रूस यूक्रेन ,पश्चिम एशिया एवं  कई अफ्रीकी देशों में युद्ध जारी है।हम सबको एक जुट होकर इस विश्वव्यापी त्रासदी से  विश्व को बचाना है ताकि मानव जीवन को सुरक्षित किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ