बाल सुरक्षा दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने किया कार्यक्रम आयोजित




बेतिया, 02 जून। बेतिया मे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो  के द्वारा बाल सुरक्षा दिवस  का आयोजन किया गया।

  कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

  आगन्तुको को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया ऑफिसर अनिल कुमार मिश्रा ने वर्तमान समय मे बच्चों की सुरक्षा एवं संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो यह संस्था दबे कुचले एवं असहाय लोगों के लिए आज  यह मील का पत्थर साबित हो रहा है  देश के अन्य प्रदेशों में संस्था के प्रति लोगों की सहानुभूति मिल रही है

  वही इस कार्यक्रम में कृतिका सिंह  लाडली कुमारी  पूजा कुमारी को विवेकानंद जी की तैल चित्र प्रदान किया गया

एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मौके पर प्रदेश मीडिया पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा पश्चिम चंपारण जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह जिला मीडिया पदाधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा सहित अन्य दर्जनों लोग थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ