बेतिया में स्कार्पियो का कहर छठ के दिन दो की हुई मौत


Meri Pehchan News/Report By संवाददाता 

बेतिया। छठ महापर्व के साजिया घाट के दिन रविवार की शाम एनएच-727 पर लालसरैया (ठारेसरी) चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आठ राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान बेतिया के दुआर देवी चौक निवासी सोनू कुमार (30) और ओसामा (33) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बाइक से बेतिया लौट रहे थे। इसी दौरान बेतिया से मोतिहारी की ओर जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर राहगीरों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मझौलिया पुलिस ने घायलों को तत्काल जीएमसीएच पहुंचाया। अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ जुटी रही। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अन्य घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ