बगहा के 130 भूमिहीन महादलितों को सौंपा गया बंदोबस्ती पर्चा।




 

समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन कृतसंकल्पित।


बेतिया, 05 नवम्बर। जिला स्थित बगहा-01 ब्लॉक अंतर्गत पतिलार पंचायत के पीएचसी परिसर में आज विशेष राजस्व कैम्प का आयोजन किया गया। राजस्व शिविर में भूमिहीन महादलितों के बीच अभियान बसेरा के तहत कुल-130 बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया है। 

    बंदोबस्ती पर्चा प्राप्त करने वालों में कौशल्या देवी, कुन्ती देवी, इन्दु देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, प्रभु मुसहर, चन्दा देवी, अन्तिमा देवी, बनुही देवी, सुनपती देवी, रीना देवी, सोहन मुसहर, सोनवा देवी, संगीता देवी, दुर्गा देवी, ललिता देवी, गुड़िया देवी, लालसा देवी, शांति देवी, किरण देवी, मनवतिया देवी, ज्योति देवी, सरली देवी, लाईची देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, शिवनाथ मुसहर, किशोरी देवी, पूनम देवी, अनिता देवी आदि के नाम शामिल हैं। 

  इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता राजीव कुमार सिंह, एसडीएम बगहा  डॉ0 अनुपमा सिंह, डीसीएलआर  निरज दास, वरीय उप समाहर्ता  रवि प्रकाश,  मयंक सिंह, बीडीओ,  कुमार प्रशांत, सीओ  अभिषेक आनंद सहित पतिलार एवं बसवरिया पंचायत के  मुखियागण सहित लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 

   विशेष राजस्व कैम्प में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि आज इस सुदूरवर्ती इलाके में 130 महादलित परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया जा रहा है। सुदूरवर्ती समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन, प्रखंड/अंचल प्रशासन कृतसंकल्पित है। सभी योग्य व्यक्तियों को विभिन्न लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

  उन्होंने कहा कि बंदोबस्ती पर्चा प्राप्त करने वाली सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह/जीविका से भी जुड़े तथा अपनी तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से एक नई जिन्दगी की शुरूआत हो रही है, इसको और बेहतर बनायें। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को बेहतरीन भविष्य देने के लिए सभी को कार्य करना होगा। आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सभी संकल्प लें तथा इस दिशा में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

  उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सभी लाभार्थियों को आवास योजना के तहत आवास एवं आजीविका के अन्य साधन जैसे बेकरी, डेयरी, पोल्ट्री, फिशरिज आदि से इन्हें जोड़ा जाय। इसके साथ ही अन्य विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से इन्हें लाभान्वित किया जाय ताकि इनकी जिन्दगी को बदला जा सके। इनकी जिन्दगी कैसे बेहतर हो सके, इस हेतु सभी को हरसंभव प्रयास पड़ेगा। इन सब के बावजूद अगर कोई कमी रहती है तो उसकी लिस्टिंग कर लें और कैम्प मोड में निष्पादित करते हुए ऐसे व्यक्तियों/परिवारों को लाभान्वित किया जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ