BANK HOLIDAYS: नया साल 2023 के जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी व निजी बैंक

 


                      ( वर्ल्ड न्यूज फीचर नेटवर्क )

नई दिल्ली, 21 दिसंबर।   अंग्रेजी का नया साल यानी जनवरी 2023 की शुरुआत होने में कुछ ही दिन रह गया है। ऐसे में रिज़र्व बैंक आफ इंडिया की ओर से नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया  है। 

    कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2023 में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको कोई बैंकिंग से जुड़ा काम है, तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। वरना इन छुट्टियों के दिनों में बैंक बंद रहने के कारण आपको बैंकिंग से जुड़े लेनदेन करने में समस्या आ सकती है।

 

 नया साल जनवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार से है :-

01 जनवरी 2023 -  रविवार- नया साल के मौके पर  देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

02 जनवरी 2023 - सोमवार- मिजोरम में नए साल की छुट्टी पर बैंकों का अवकाश रहेगा।

11 जनवरी 2023 - बुधवार - मिशनरी दिवस पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

12 जनवरी 2023* - गुरुवार - स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

16 जनवरी 2023 - सोमवार - उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में और कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।

23 जनवरी, 2023 - सोमवार - असम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

 25 जनवरी, 2023 - बुधवार - राजत्व दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।

26 जनवरी, 2023 - गुरुवार - गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

31 जनवरी, 2023 - मंगलवार - मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।

इन दिनों पर बैंकों में रहेगा वीकेंड हॉलिडे

  01 जनवरी को नया साल और रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 8, 15, 22 और 29 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 14 और 28 जनवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों का अवकाश है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ