बिहार के बेतिया मे दो युवकों का विवाद बना दो पक्षों का जंगे मैदान, शहर मे अनहोनी होने से बचा, पुलिस कैंप कर रही है।

 



बेतिया  (बिहार), 12 जनवरी।  बेतिया शहर के कालीबाग ओपी स्थित कालीबाग चौक और बुलाकी सिंह चौक के बीच में मिस्कार टोली मस्जिद के पास दो युवकों का विवाद पूरे क्षेत्र को रणक्षेत्र में बदल दिया। रणक्षेत्र भी ऐसा कि दोनों युवकों के पक्ष में अलग अलग सैकड़ों लोग सड़कों पर पत्थरबाजी और शीशा के बोतलों से हमला कर दिया।

 कालीबाग मंदिर चौक जैसे संवेदनशील जगह से यह विवाद ऐसा तूल पकड़ लिया कि पूरे शहर में पत्थरबाजी की खबर आग की तरह फैल गई। सूचना पर डायल 112 की तीन गाड़ियाँ पहुंची और उग्र पत्थरबाजी करते भीड़ में घुस गई। लेकिन एक गली से आ रहे पत्थर और बोतलों की अनियंत्रित मार से वो पीछे हट गए। विवाद शुरू होते ही क्षेत्र में तनाव हो गया। 

 शहर की स्थिति की गंभीरता को देखकर बेतिया नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बलों के साथ कई गाड़ियों से घटनास्थल पहुंच कर पत्थरबाजी कर रहे युवकों को खदेड़ना शुरू किए। फिर धीरे धीरे आस पास के सभी थानों के थानाध्यक्ष सैकड़ों पुलिस बल के साथ विवाद वाले जगह पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लग गए। विवाद की सूचना के पश्चात पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय और अनुमंडल पदाधिकारी सदर विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी लेते रहें। उनके पहुंचने के साथ ही पूरी स्थिति नियंत्रित हो गई।

   एसपी बेतिया उपेन्द्रनाथ वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि दो युवकों में पार्किग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों के तरफ से दर्जनों लोगों ने इस तनावपूर्ण स्थिति को बना दिया। जिनको चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही घायलों के संबंध में भी जानकारी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है और पुलिस यहां कैम्प कर रही है साथ ही मामला की सही जाँच करने मे लगी  है जो लोग इसमे शामिल है उन्हें गिरफ्तार भी किया जायेगा जो लोग इस घटना मे घायल है उन्हें भी तलाश की जारही  है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ