ठंड में जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए रेड क्रॉस हर वर्ष की भांति सक्रिय है।

 



चंपारण (बिहार), 08 जनवरी। चंपारण मे ठंड के प्रकोप से आम जीवन बहुत प्रभावित हो रहा है। यह मौसम गरीब, जरुरतमंद और बेसहारा लोगों के लिए काफी कठिन समय है। इस मौसम में जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए जिला रेड क्रॉस हर वर्ष की भांति सक्रिय है। रविवार को रेड क्रॉस भवन, बेतिया में जरुरतमंद लोगों के बीच 145 कंबल, हाईजीन कीट आदि का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रेड क्रॉस के चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद व सचिव डाॅ. जगमोहन कुमार ने बताया कि इस ठंड में वितरण हेतु राज्य शाखा, पटना से प्राप्त राहत सामग्री का जरुरतमंदों में वितरण किया गया है। इस ठंड से मानवता पीड़ित है। मानवता की सेवा हमारा ध्येय है। मौके पर उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य सुरैया शहाब, सैयद शकील अहमद, सूर्यकांत मिश्र, आजीवन सदस्य बिहारी लाल प्रसाद उर्फ लाल दरोगा महतो, डॉ. देवीलाल यादव, जगदेव प्रसाद, पिंकी देवी, क्षितिज व्यास, अरुण कु. बरनवाल, राज कुमार, गंगा सागर, दिनेश चौधरी, अनिल कुमार, आदित्य कुमार, स्वयंसेवक रोहित कुमार, समीर खान, कर्मी अजय राउत आदि का वितरण कार्यक्रम में सक्रिय योगदान रहा। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले लाभुकों ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ