पश्चिम चंपारण में अमित शाह की रैली से महागठबंधन के नेताओं में भारी बेचैनी- सम्राट चौधरी

 

 



 

बेतिया,22 फरवरी। पश्चिम चंपारण के लौरिया में 25 फरवरी को आयोजित देश के गृह मंत्री अमित शाह के जनसभा को लेकर बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, सम्राट चौधरी ने पश्चिमी चम्पारण के छपवा, गोड़ा सेमरा, अहवर कुड़िया, खाप टोला, नौतन, धुमनगर, विश्वम्भरपुर, जयनगर अमवा  मझार की जनता को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

 

श्री चौधरी ने कहा कि इस भव्य जनसभा के दौरान देश के यशस्वी माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी की मौजूदगी राष्ट्र के प्रति समर्पित जनता, किसान व मजदूरों में ऊर्जा का संचार करेगा। मौके पर श्री शाह किसान हित की बात करेंगे व सभी के रगो में ऊर्जा भरेंगे।

 

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा के गांव जयनगर में उनके पैतृक आवास पर आम जनता को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि अमित शाह जी आते ही नीतीश सरकार ने बिहार की जनता की माली हालत को जिस तरीके से तबाह किया है, उस पर बात करेंगे। चुकी नीतीश सरकार बिहार में किसान, मजदूर व गरीबों को जानबूझकर परेशान कर रही है। किसानों के लिए खाद की किल्लत बनाई है। कृषि विभाग भ्रष्टाचारियों और चोरों का अड्डा बना हुआ है। इन सभी मुद्दों पर श्री शाह बिहार की जनता से बात करेंगे।


आम जनता को संबोधित करते हुए  सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू- नीतीश ने बिहार में कुर्सी बचाने पाने का जो खेल शुरू किया है, उससे राज्य में रोजाना लोकतंत्र की हत्या हो रही है। बड़े एवं छोटे भाई ने बिहार को सूली पर चढ़ाने का जो काम किया है। उसे हम सभी भाजपा  के कार्यकर्ता बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। इस बार भाजपा के रहते ऐसा मुमकिन नहीं होगा। बिहार की जनता नीतीश कुमार के नापाक मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी।


श्री चौधरी ने कहा कि राजनीतिक नूरा कुश्ती के इतर नीतीश जी को विकास की मनोहर पोथी पढ़ना बगल के राज्य यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीखना चाहिए। बिहार के बजट के 15 गुना अधिक राजस्व से किसान हित में ग्लोबल मिट कराया। बिहार में भी ऐसे मिट होने चाहिए मगर यहां की महागठबंधन सरकार किसान , मजदूर व गरीब विरोधी है। केंद्र के विकास कार्यों में राज्य सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा कर बाधा डाल रही है।

मौके पर नौतन के विधायक नारायण प्रसाद भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ अखिलेश सिंह महामंत्री रूपक श्रीवास्तव मंत्री मनु कुशवाहा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धनरंजय कुशवाहा दीपू कुशवाहा संतोष मुखिया रामेश्वर प्रसाद राज किशोर ठाकुर मुकेश कुमार चंद्रमा सिंह संजीत कुमार किसान सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ