वाल्मीकिनगर पुलिस स्टेशन के निवर्तमान थानाध्यक्ष शशि शेखर की मौत।



बेतिया, 25 मार्च।  बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिला स्थित वाल्मीकि नगर थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष शशि शेखर चौहान की मौत छत पर से गिरने से हो गयी है। घटना शनिवार की सुबह थाना परिसर में गिरे पड़े थे, उन्हें गंभीर स्थिति में बगहा हॉस्पिटल बगहा लाया गया, जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया है। 

 मृत्यु की पुष्टि बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने कर दी है, एपी ने पत्रकारों को बताया कि निवर्तमान थानाध्यक्ष शशि शेखर कुछ दिनों से बीमार चल रहें थे, जिनका बाहर कहीं पर ईलाज चल रहा था। आगे बताया कि दो  दिन पूर्व उनका स्थानांतरण मध्य निषेध शाखा में किया गया था। घटना के पीछे के कारणों का अभी नहीं चल पाया है पता पुलिस मामले की कर रही है। जानकारी हो कि मृत सशशि शेखर बिहार के नवादा जिला के कौआपोल थाना के मधारापुर गांव के निवासी हैं। वो बीमारियों से ग्रसित थे पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान को स्वास्थ्य कारणों से ही वाल्मीकि नगर थाना के थानाध्यक्ष के पद से हटाए गए थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ