आस्था सेवा समिति द्वारा कुल 06 जोडी़ का कराया गया असहाय कन्याओं का शादी।






बेतिया, 02 अप्रैल। नौतन ब्लॉक इलाका के सनकहिया माई स्थान पर रविवार को  आस्था सेवा समिति के तत्वावधान में  आयोजित सामूहिक विवाह में छः जोड़े  एक दूजे के प्रेम बंधन में बंधे।गाजे बाजे के साथ दोपहर में आई बरात का स्वागत संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार व आगत अतिथियों के आशीर्वाद से आधा दर्जन कन्याओं का सामूहिक विवाह  को संपन्न कराया गया। शादी के बंधन मे किशुनदेव संग बिन्दु,लालबदन संग पुनम, राजकुमार संग मुन्नी, मोतीलाल संग दीपा,सोनालाल संग अंशु,अरूण संग अंशु कुमारी की  शादी आचार्य शंभु मिश्र व रामेश्वर पाठक  के मंत्रोच्चारण के साथ वर वधू परिणय सूत्र में बंध गए।आगत अतिथियों में मुख्य अतिथि निदेशक  कोपरेटिव जोन बेतिया के पवन जी,अमित गिरी, प्रमुख कृष्णदेव चौधरी,नौतन थानाध्यक्ष खालीद अख्तर, बैरिया थानाध्यक्ष प्रणव कुमार,कालीबाग बेतिया प्रभारी दुष्यंत कुमार सिंह,कुमारबाग  प्रभारी  अनुज कुमार पांडेय, मुखिया लालबाबु मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, समाजसेवी निपु लाल श्रीवास्तव,पुर्व मुखिया राजेश तिवारी,अरूण दुबे , प्रमोद सिंह, चंद्रशेखर राव  आदि अतिथियों का सराहनीय सहयोग रहा।वही शादी को संपन्न कराने के लिए आस्था सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार कोषाध्यक्ष मन्नु पांडेय,संचालक उपेन्द्र सिंह,सचिव अशोक सोनी, महामंत्री लालबाबु साह,छोटू दुबे,मुन्ना यादव, नंदलाल मुखिया,अरूण सिंह, सुरेन्द्र सिंह,ललन साह,दीपू कुमार,सुधीर राव,मोहन सिंह आदि का पुरा सहयोग रहा।वही विधि व्यवस्था को बनाए रखने में थानाध्यक्ष द्वारा दर्जनों पुलिस बल को तैनात किया गया।शादी करने आए सभी बरातियों का स्वागत व भोजन की व्यवस्था समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।जहां शादी के बाद शाम में सभी दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देकर नम आंखों से विदाई दी गई।मौके पर हजारों महिला व पुरूषों की भीड़ शादी कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ