कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष पद पर भारत भूषण दुबे के मनोनयन पर बधाई का ताता।

 

बेतिया, 25 मई। पश्चिमी चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष पद पर भारत भूषण दुबे जी का मनोनयन हूआ। भरत भूषण दुबे के मनोनयन पर पश्चिमी चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष राशिद अली हैदर ने उन्हें मुबारकबाद पेश किया और काफी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भरत भूषण दुबे के मनोनयन से जिला में कांग्रेस काफी मजबूत होगी। श्री हैदर ने कहा कि दुबे के जिलाध्यक्ष बनने से जिला के सभी कांग्रेस जन में खूशी है।  राशिद अली हैदर ने बताया कि भरत भूषण दुबे जमीन से जुड़े नेता हैं और कांग्रेस पार्टी से बहुत दिनों से जुड़े हैं पुर्व में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सहित अनेकों पदों पर रह चुके हैं। श्री हैदर ने कहा कि भरत भूषण दुबे के जिलाध्यक्ष बनने से पश्चिमी चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी अपनी नई ऊंचाईयों को छुएगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राशिद अली हैदर सहित अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष मो. शाहीद, जिला उपाध्यक्ष फखरे आलम, शौकत रजा, प्रखंड अध्यक्ष जनाब शम्स तबरेज आलम, प्रखंड अध्यक्ष मो. मसीहा सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत ‌ जिलाध्यक्ष भरत भूषण दुबे को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ