बिहार में पहला चलन्त प्याऊ आम जनता को निःशुल्क ठंडा जल उपलब्ध कराएगा।

 


बेतिया, 03 जून।  बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने नर सेवा नारायण सेवा के आलोक में पिंजरा पोल गौशाला से चलन्त प्याऊ का शुभारंभ अध्यक्ष प्रेम सोमानी, डॉo मोहन लाल झुनझुनवाला, किशोरी लाल सिकारिया, पवन जैन एवं  सावर मल  के साथ संयुक्त रूप से किया गया। उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय मंत्री रवि गोयनका ने बताया कि पूरे प्रांत में यह पहला चलन्त प्याऊ आम जनता को निःशुल्क ठंडा जल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतिदिन यह नगर के विभिन्न स्थानों पर घूम घूम कर अपनी सेवा प्रदान करेगा। श्री प्रेम सोमानी ने समाज बंधुओं के निरंतर सहयोग के लिए उनका  आभार प्रकट किया एवं बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन ने लगभग चालीस दिनों से लगातार तीन स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। आज के इस कार्यक्रम में सचिव सुभाष रूंगटा, सुरेश सिंघानिया, प्रदीप केसान,  कुंज बिहारी राजगढ़िया, पुरुषोत्तम सिंघानिया, राजू सर्राफ, भरत सर्राफ, देवकी केयाल, प्रीतम अग्रवाल, संजय गोयनका, अतुल गोयनका, अशोक अग्रवाल, अशोक चौधरी, ओम प्रकाश सर्राफ, राकेश गोयल,  रेवती रमण, नारायण जालान, महिला समिति की अध्यक्ष इंदिरा पोद्दार, पूनम झुनझुनवाला, युवा मंच के से अर्पित केसान, सोनू अग्रवाल, पल्लव केसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ