राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी का कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न।

 



 बेतिया, 08 जून।   मनुआपुल स्थित अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के आवास पर राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी का कार्यकर्ता बैठक कि गई। इस बैठक में पार्टी के विस्तार और विकास पर विशेष चर्चा की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को बारी-बारी से रखें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी संत सिंह कुशवाहा रहे। इस कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहां की कार्यकर्ता पार्टी का रीड़ होता है और जिले में 15 जुलाई से सदस्यता अभियान चलेगा जिससे पार्टी मे अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनना है। वही बैठक कि अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने कहा कि जन जन के नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के संदेशों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत बनाना है साथ ही जन समस्याओं को गांव से लेकर प्रखंड स्तर का समस्या का निदान कैसे हो इसके लिए संघर्ष करना है ताकि लोगों को तमाम समस्याओं से निजात मिल सके। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा, अमित गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय कुशवाहा, रामचंद्र कुशवाहा, दीनानाथ ठाकुर, वीर प्रसाद गुप्ता, चंद्रशेखर राम, मिथिलेश मिश्रा, रूपलाल प्रसाद, सुमित केडिया, डाक्टर बलराम प्रसाद, कुशवाहा सुखदेव कुशवाह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ