भाजपा भगाओ देश बचाओ का लिया गया संकल्प ।



मझौलिया, 11 जून।  कमरतोड़ महंगाई दिनों दिन बढ़ती बेरोजगारी तथा मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध आहूत 15जून को प्रखंद्मुख्याले में आयोजित  महा धरना की तैयारी  में महागठबंधन  के सर्वदलीय नेताओं की बैठक स्थानीय रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय में रविवार को संपन्न हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय शाही ने की । वहीं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के 76 वें जन्म दिन महोत्सव पर महागठबंधन के नेताओ ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ जन्म उत्सव मनाया । इधर बैठक में 

 जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल राजद प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव कम्युनिस्ट नेता कृष्ण नंदन सिंह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुलाहआदि ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को गद्दी से उखाड़ फेंकना है। भाजपा भगाओ देश बचाओ के संकल्प के साथ जन जन तक मोदी सरकार के  विरुद्ध बिगुल फूंकना  है । उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी चुनाव में बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन  धन से जुट जाएं। महा धरना की तैयारी बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए किसान विरोधी मजदूर विरोधी छात्र एवं नौ जवान विरोधी तथा शांति विरोधी बताते हुए मोदी सरकार को छलावा की सरकार बताया। बैठक में कपिल देव यादव उर्फ कुंदन भुट्टी यादव फुल देव यादव रहमान मियां परमानंद सिंह विक्रमा साह डॉक्टर आमीन अहमद राजद मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मुखिया इनारमन्न  प्रसाद चौरसिया मुख्तार हुसैन जवाहिर प्रसाद रिखी साह डॉक्टर अनवारूल हक सुरेंद्र भारती समेत महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हैं वही बैठक का संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया फोटो साथ में है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ