बेतिया, 05 जून। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेतिया शहर के समाहरणालय चौक,तीन लालटेन चौक सोवा बाबू चौक पर तुलसी, गेंदा, गुलदाउदी, नीम अमरूद, एलोवेरा और कड़ी पत्ता के साथ और भी औषधि युक्त पौधे का निशुल्क वितरण किया गया | समाहरणालय चौक पर इस कार्यक्रम का उद्घाटन वन प्रमंडल बेतिया द्वारा किया गया | वन विभाग के पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति सचेत रहे तो हमारा पर्यावरण दूषित होने से बच सकता है इसके लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए | पेड़ लगाने से कई फायदे होते हैँ
तिन लालटेन चौक निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन राजेश कुमार (DCM ) जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया | श्री राजेश कुमार ने कहां की पर्यावरण बच्चों को प्रत्येक मां-बाप को एवं स्कूल द्वारा शिक्षा दी जानी चाहिए | अपने जीवन में प्रत्येक कार्य को करते हुए हमें धरती को बचाना है इसके लिए पेड़ पौधों के साथ प्लास्टिक का बहिष्कार करना चाहिए| निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम बड़ा ही सराहनीय है अपने अगले भविष्य को बचाने के लिए हमें पेड़ पौधे लगाने होंगे और प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा
सोवा बाबू चौक निशुल्क पौधे का वितरण उप मेयर श्रीमती गायत्री देवी द्वारा किया गया उप मेयर गायत्री देवी ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हम सभी शहर वासियों को रखनी होगी | अगर हम साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देंगे तो हमारा शहर तो गंदा होगा ही साथ ही पर्यावरण भी असंतुलित हो जाएगा | निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के निदेशक डॉ नीरज गुप्ता ने बताया कि अगर अब नहीं संभलेंगे तो आगे कभी नहीं संभलेंगे अगर अभी पर्यावरण के प्रति हम अपनी सोच और मानसिकता को नहीं बदलेंगे आने वाले समय में धरती से पशु पक्षी के साथ मानव विलुप्त हो जाएंगे | यह कार्यक्रम शहर के विभिन्न इलाकों में 4000 से ऊपर औषधि युक्त पौधों का वितरण किया गया | इस कार्यक्रम में पेड़ पौधे के साथ कपड़े का थैला भी वितरण किए गए | कार्यक्रम में सुपौल से आए हुए ग्रीन एंबेसडर रामप्रकाश रवि, जिला अध्यक्ष मनोज बनवाल, जिला संयोजक शिव कुमार सिंह, के साथ समीम आरा, डॉक्टर आरके गिरी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव जगमोहन कुमार, मारवाड़ी महिला मंच की पूनम झुनझुनवाला, चनपटिया नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, अमन राज, यश राज, धर्मेंद्र कुमार, धीरज कुमार श्रीकांत कुमार, डॉ एजाज अहमद के साथ निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे |
0 टिप्पणियाँ