निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन का अंतराष्ट्रीय तीसरा एनवायरमेंट सम्मिट एवं सम्मान समारोह राजधानी में समाप्त हुआ।




  नई दिल्ली, 17 जुलाई।    पर्यावरण सुरक्षित हो इसके लिए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन  द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे है। इसी कड़ी में निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा पुरानी दिल्ली के ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल में 3rd इंटरनेशनल एनवायरमेंट सम्मिट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  न्यूज़ पेज 3 वर्ल्ड वाइड पेपर के फाउंडर  डॉक्टर परमिंदर सिंह (अमेरिका), वीआईपी गेस्ट  डॉक्टर सिराजुद्दीन ( कंबोडिया), अध्यात्मिक अतिथि  प्रोफेसर डॉक्टर सौरभ पांडे ( उत्तर प्रदेश ) रहे। कार्यक्रम में आए हुए भारत के अनेक राज्यों के 21 पर्यावरणविद एवं समाजसेवियों को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। साथ में 3 समाजसेवियों को  लाल बहादुर शास्त्री सेवा सम्मान, जो चेन्नई, चित्रकूट ऑल  महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के  C A शंकर घनश्यामदास अदनानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया |संस्था द्वारा ओमेन ग्लोरी अवार्ड, डाक्टर भीमराव अंबेडकर  सोशल सर्विस भूषण अवार्ड, महात्मा गांधी गौरव सम्मान, पर्यावरण श्री सम्मान, टॉप 50 डॉक्टर अवार्ड, टॉप 50 डेंटिस्ट, एवं नेशनल प्राइड  अवार्ड 2023 से भारत के  हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चेन्नई, नोएडा, हैदराबाद, अहमदाबाद के साथ अन्य कई राज्यों के समाजसेवी पर्यावरणविद  को सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के अंतर्राष्ट्रीय महिला निदेशक पूजा गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को  मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित की। 

        निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीओ डॉ नीरज गुप्ता ने कहा कि  पर्यावरण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जो पल भर के लिए अगर हमारे अंग से हटा इस धरती के नहीं बल्कि दूसरे धरती के वासी हो जाएंगे। हमें अपने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होगा। स्कूल कॉलेज में भी पर्यावरण के प्रति बच्चों को विशेष क्लास चलाने के लिए पर्यावरण के साथ-साथ हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा इस कड़ी में सरकार और आम जनता मिलकर काम करेंगे तो पर्यावरण और जल्दी शुद्ध होगा। जहां पर्यावरण पेड़ पौधे होते हैं वहां भगवान का वास भी होता है। 

        आध्यात्मिक अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर सौरभ पांडे ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब आज और अभी प्रण ले कि हम जहां भी रहे हैं और अपने घर में प्रत्येक परिवार के सदस्य एक एक पौधा अपने घर में लगाएं। और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी पौधा लगाने के लिए साथ में अपने जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने को लेकर प्रेरित करें। 

         मुख्य अतिथि डॉक्टर परमिंदर सिंह (अमेरिका) ने कहा कि पर्यावरण हमारा संस्कार है और हम अपने संस्कार को भूलते जा रहे हैं अगर संस्कार ही नहीं रहेगा तो हम इस धरती को कैसे बचा पाएंगे आज इस धरती पर प्लास्टिक जो कभी ना जलने वाला इस धरती को नष्ट करते जा रहा है अभी भी समय है हम लोगों के पास हम लोगों ने शिक्षा तो ली है लेकिन उच्च शिक्षा की क्या आवश्यकता जो सही और गलत को समझ ना पाए इसलिए हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का हम सभी बहिष्कार करते हुए इस धरती को बचाएं। 

         जोधपुर के पर्यावरणविद  प्रदीप शर्मा शर्मा ने कार्यक्रम में पर्यावरण गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए | बिजनेसमैन समाजसेवी प्रोफेसर डॉक्टर पी के राजपूत ने सभी सदस्यों को संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण जैसे  बहुमूल्य धरोहर को बचाने के लिए अपने समाज को प्रेरित करें। वही कार्यक्रम की मंच संचालिका रजनी मंन्द्रे को निरोजा ग्रिन इंडिया इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। 

         कार्यक्रम में डॉक्टर गोविंद त्रिपाठी (आरएसएस ), पर्यावरणविद विनायक कंसल, शिक्षाविद एहसान अहमद, हिंदू राजपूत, ग्रीन एंबेस्डर पीपल मैन रघुराज प्रताप सिंह, दिल्ली निदेशक डॉ बी.एल. यादव,राष्ट्रीय सचिव सीए घनश्याम दास अदानी, कैप्टन सुरेश सैनी, पर्यावरणविद पर्यावरणविद राकेश गुप्ता, पर्यावरणविद  राकेश कुमार अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स चेयरमैन इंद्रजीत घोष, पर्यावरणविद डॉ सुनील कुमार बोकोलिया, सविता,साहित्यकार राजकुमारी के साथ अन्य कई पर्यावरणविद शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ