बेतिया का पिंजरा पोल गौशाला मे सम्मान समारोह सह आम सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ।

 


       तीन भवनों का जीर्णोधार प्रेम सोमानी और रजत  मोटानी एवं बनारस निवासी कृष्ण गोपाल पोद्दार के सौजन्य                     से हुआ है उसका भी उदघाटन किया गया। 

बेतिया, 30 जुलाई। आज के  कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पिंजरा पोल गौशाला की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की गई। अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया द्वारा पिंजरा पोल गौशाला परिसर का निरीक्षण कर अपने उद्बोधन में गौशाला कमिटी के सचिव सुरेश सिंघानिया सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा गौ सेवा का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग गौ सेवा से जुड़े। बिहार प्रा. मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष प्रेम सोमानी ने गौशाला परिसर में गौ माता का एक मंदिर निर्माण का प्रस्ताव दिया जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सहर्ष स्वीकार किया। आजीवन सदस्य श्री रवि गोयनका ने बताया कि पहली बार गौशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है इसका एक और केवल एक ही उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भावनात्मक रूप से गौशाला से जुड़ कर गौ सेवा में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।  

    इस आयोजन में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सन्नी कुमार सिंह ने गौ सेवा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। ऐसे समाज बंधु जिन्होंने किसी भी प्रकार से गौशाला की व्यवस्था एवं विकास में तन मन धन से सहयोग किया हो उन सभी को गौशाला कमिटी के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया डॉ. विनोद कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। गौ दान हेतु  तारकेश्वर नाथ तोदी, राजेश तोदी, रमेश तोदी, रोहित सिकारिया, डॉ. सन्नी सिंह, डॉ. अनिल मोटानी, अमित गिरि एवं विनोद  सर्राफ को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष इंदिरा पोद्दार एवं रोटरी क्लब बेतिया के अध्यक्ष एमानुएल शर्मा तथा मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अर्पित केसान को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज की आम सभा में आगामी सत्र हेतु सचिव पद पर पुनः सुरेश सिंघानिया एवं उपाध्यक्ष पद पर संजय झुनझुनवाला एवं कोषाध्यक्ष पद पर  प्रदीप केसान का सर्व सम्मति से निर्वाचन किया गया। आजीवन सदस्य एवं पूर्व विधायक  प्रकाश राय को अंग वस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया। संजय जैन द्वारा मंच संचालन एवं रवि गोयनका, दीपक कानोडिया, सुभाष रूंगटा, देवकी नंदन केयाल द्वारा किए गए आज के उत्कृष्ट आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों द्वारा ढ़ेर सारी प्रसंशा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया। एवं गौशाला सेवकों को बिहार प्रा. मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार मोटानी द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ