Bettiah: स्कूल मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया के तुरंत बाद उसी स्कूल मे धार्मिक झंडे के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

 


 बेतिया,15 अगस्त। बेतिया पुलिस जिला के मझौलिया थाना अंतर्गत ग्राम लाल सरैया में कुछ समुदाय विशेष के लड़को द्वारा  धार्मिक झंडा ले जाते हुए देखे जाने  की सुचना प्राप्त हुई। इस सुचना पर  मझौलिया थानाध्यक्ष  द्वारा ग्राम लाल ,सरैया में जा कर जाँच की गई। जांचोपरांत मझौलिया थानाध्यक्ष द्वारा  बताया गया कि आज सुबह 9:00 बजे उच्च विद्यालय ,लाल सरैया के प्राचार्य  द्वारा अपने विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। करीब 15 मिनट बाद कुछ समुदाय विशेष के  लड़को द्वारा मोहर्रम का धार्मिक  झंडा को  विद्यालय प्रागण  में ले जाने की कोशिश की गई जिसका विद्यालय के  शिक्षकों एवं स्थानीय लोगो द्वारा  विरोध किया गया। वहा पर उपस्थित लोगो द्वारा  पुलिस को सूचना देने की बात पर सभी लड़के वहा से  भागने लगे। भागने के क्रम में एक लड़के को  मोहर्रम के तीन धार्मिक झंडे के साथ मझौलिया पुलिस द्वारा  गिरफ्तार कर लिया गया  जिससे पुलिस द्वारा पूछ ताछ की जा रही है। स्थिति बिल्कुल सामान्य है। आगे पुलिस ने बताया कि इस मामले मे सही जांच कर f i r करने की बात कही है। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ अलग तरह की खबर दिखाई जा रही है जिससे पुलिस की मुशकिले बड़ सकती है। फिल्हाल पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ