श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।



 



बेतिया,12 अगस्त। बेतिया के बस स्टैंड स्थित एक निजी होटल में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद सिंह का कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के विभिन्न प्रखंड से आए हुए कार्यकर्ताओं से परिचित हुए एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने कहां की कार्यकर्ता हमारे रीड के हड्डी होते हैं। आगे उन्होंने कहा हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार के लिए जो विकास के लिए काम किए हैं और आगे करते रहेंगे। बिहार का विकास नीतीश कुमार करते हैं और भाजपा ढिंढोरा लेकर पीटती है कि मैं विकास कर रहा हूं।वहीं श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हम लोग जिले में प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जो काम किया जा रहे हैं वह काफी सराहनीय है। वही प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव रंजन कुमार उर्फ डाक बाबू को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत किया। मौके पर श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सचिव राजीव रंजन उर्फ डाक बाबू, प्रदेश महासचिव बलिराम प्रसाद,नगर उपाध्यक्ष नितेश कुमार, अजय कुमार यादव, जुनैद सम्स, बलिराम सिंह, राजकुमार सोनी, मनोज कुमार, हृदय कुमार, कन्हैया प्रसाद पटेल, प्रखंड अध्यक्ष मझौलिया श्रवण कुमार पटेल, लालबाबू पटेल, चनपटिया प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार पटेल, विजय कुमार, मनोज प्रसाद, सुभाष कुमार पटेल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ