नफरतों की समाप्ति विभिन्न सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति एवं असत्य पर सत्य के विजय का त्यौहार है दशहरा।



पटना ,24 अक्टूबर।  सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में विजयदशमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया क। इस अवसर पर  स्वच्छता पॉलिथीन सिंगल उसे प्लास्टिक के बर्तनों का बहिष्कार विश्व शांति मानवता पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सद्भावना का संदेश देते डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम बेतिया,डॉ नीरज गुप्ता, डॉ अमित कुमार लोहिया एवं डॉ अमानुल हक ने संयुक्त रूप से कहा कि  आज आज पूरे भारतवर्ष में विजयदशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है (दशहरा = दशहोरा = दसवीं तिथि)। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ