Bihar: पटना राजभवन महापड़ाव के दूसरे दिन किसानों का उमड़ा जनसैलाब।

 

 


                (Meri Pehchan/ Report By - अमानुल हक़)

पटना।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर से 28 नवंबर तक  देश के सभी राज्यों के राजभवनो पर महापड़ाव के दूसरे दिन आज पटना में किसान, मजदूर एवं खेत मजदूरों का भारी जमावड़ा हुआ। इस अवसर पर आयोजित जनसभा की अध्यक्षता 10  सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की।

        जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि 13 महीने तक दिल्ली बॉर्डर पर चली ऐतिहासिक किसान आंदोलन के भय से भयभीत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को वापस ले लिया।


           आज पटना महती किसान मजदूर महापड़ाव में पश्चिम चम्पारण से एक हजार से अधिक किसान एवं मजदूर शामिल हुए।जिसमें महिलाओं की संख्या अच्छी थी। जुलूस का नेतृत्व बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव,बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव,जिला सचिव हरेंद्र प्रसाद,बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, म. हनीफ,सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव,राज्य कमिटी सदस्य नीरज बरनवाल , ईंख उत्पादक संघ के जिला सचिव म. वहीद,शंकर दयाल गुप्ता,जगरनाथ यादव,मनोज कुशवाहा, सदरे आलम,रामेश्वर महतो,मनौवर अंसारी, म. सहीम आदि ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ