पश्चिम चंपारण जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता 2023 का समापन समारोह संपन्न।

 



बेतिय, 25 दिसंबर। पश्चिम चंपारण जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता 2023 का समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला महासचिव आलोक कुमार रहें। वूशु संघ के सचिन के द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनकर एवं उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए निर्णायक की भूमिका में वरुण कुमार राष्ट्रीय जज एवं टाइम कीपर के रूप में शशि भूषण झा वही प्लेटफॉर्म रेफरी के रूप में अभिषेक कुमार रहे जिनका सराहनीय योगदान रहा। वहीं जिले के वरीय खिलाड़ी शहरयार गनी दिलजीत सिंह आशीष कुमार आयुष कुमार रहें।इस प्रतियोगिता में 50 अंको के साथ नरकटियागंज एक्टिविटी जोन प्रथम स्थान प्राप्त किया वही 48 किलो भार वर्ग में नेट्रो डेम पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान प्राप्त किया तीसरे स्थान पर 16 अंको के साथ रेड ड्रैगन वूशु मार्शल आर्ट्स क्लब रहा। प्रथम द्वितीय तीसरे स्थान को प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।जिला अध्यक्ष प्रतीक एडविन शर्मा एव महासचिव आलोक कुमार के द्वारा सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

*अंडर 24 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषु राज स्वर्ण पदक, अंडर 28 किलो भार वर्ग में रोशन राज स्वर्ण पदक अंडर 36 किलो भार वर्ग में मोहम्मद आतिफ स्वर्ण पदक, अंडर 39 किलो भार वर्ग में अरशद खान स्वर्ण पदक हर्ष राज रजत पदक अंडर 45 किलो भार वर्ग में सत्यजीत कुमार स्वर्ण पदक, एमडी सलमान रजत पदक, ओजस कुमार कांस्य पदक अंडर 48 किलो भार वर्ग में निशांत शरण स्वर्ण पदक, फरहान अख्तर रजत पदक, अंडर 52 किलो भार वर्ग में निखिल कुमार स्वर्ण पदक वही जूनियर बालक अंडर 52 किलो भार वर्ग में कृष्ण कुमार स्वर्ण पदक, सार्थक भारद्वाज रजत पदक अंडर  56 किलो वर्ग में बसंत कुमार स्वर्ण पदक,समीर अख्तर रजत पदक अंडर 60 किलो भार वर्ग में शिवम कुमार स्वर्ण पदक वही सीनियर बालक वर्ग में 56 किलो ग्राम भार वर्ग में बादल कुमार स्वर्ण पदक अंडर 48 किलो भार वर्ग में अमन कुमार अंडर 52 किलो ग्राम भार वर्ग में अभिषेक कुमार स्वर्ण पदक वही सब जूनियर बालिका में 49 किलो भार वर्ग में दीक्षा कुमारी स्वर्ण पदक  अंडर 48 किलो भार वर्ग में जानवी कुमारी स्वर्ण पदक श्वेता रानी रजत पदक अंडर 52 किलो भार वर्ग में नरगिस खान गोल्ड अंडर 56 किलो भार वर्ग में चेतना कुमारी स्वर्ण पदक वहीं सीनियर बालिकाओं के 48 किलो भार वर्ग में सीमा कुमारी स्वर्ण पदक 52 किलो भार वर्ग में सृष्टि प्रियदर्शी स्वर्ण पदक अंडर 75किलो भार वर्ग में वान्य सिंह स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ