निरोजा ग्रिन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा किंग जनरल डॉ सम्फुद का भव्य स्वागत किया गया।





 कुशीनगर,07 दिसंबर। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के विशेष आग्रह पर कुट्टई मुलवर्मन इंडोनेसिया राजपरिवार  एवं थाईलैंड के मूल निवासी एच.आर.एम. किंग जनरल जीएम प्रोफेसर दातो सेरी डॉ. सुम्फंद रथफट्टया एवम उनकी धर्म पत्नी एच.आर.एम. क्वीन डेटिन सेरी डॉ. युवेरी यानाटेचो का कुशीनगर स्थित होटल में भव्य स्वागत  किया गया। एच.आर.एम. किंग जनरल जीएम प्रोफेसर दातो सेरी डॉ. सुम्फंद रथफट्टया एवम उनकी धर्म पत्नी एच.आर.एम.  क्वीन डेटिन सेरी डॉ.युवेरी यानाटेचो  ने  कार्यक्रम में देश की विशि


ष्ट प्रतिभाओं को सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने भारत देश एवं यहा के लोगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैकड़ो वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज भी हिंदू थे, उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की मुखर होकर तारीफ की।राजा और रानी दोनो  डॉ नीरज गुप्ता के कार्य एवं विचारों से प्रभावित हुए। साथ ही सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडे के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित किया। उक्त अवसर पर निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की अंतर्राष्ट्रीय महिला निर्देशक  पूजा गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सह अध्यक्ष मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट डॉo अमानुल हक, समाजसेवी सद्दाम हुसैन के साथ सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडे, अमन राज ,यस राज, सिमरन राज, शालिनी राज को सम्मानित किया गया। एवं ऑनलाइन संस्करण में निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर अदनानी महाराष्ट, डॉ बी एल यादव दिल्ली  एवं एस बी सागर प्रजापति अयोध्या को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ