Loksabha Election : first BJP Candidate List jari / कुछ राज्यों को छोड़ कर 195 नामों की घोषणा, प्रधान मंत्री मोदी यूपी से और अमित शाह गुजरात लड़ेंगे इलेक्शन।


Meri Pehchan / Report By अमानुल हक़ 

नई दिल्ली,02मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी के वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. वहीं दो पूर्व सीएम को भी टिकट दिया गया है. 195 उम्मीदवारों में 28 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। वहीं लिस्ट में 27 SC, 18 ST, 57 OBC प्रत्याशी हैं। वहीं 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी लिस्ट में रखा गया है।

   भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली मे हुई प्रेस मीट में भाजपा कैंडिडेट की  लिस्ट की घोषणा की गई। प्रेस कांफ्रेंस में 195 कैंडिडेट का नाम हैं। जारी कैंडिडेट लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, एमपी की 24, वेस्ट बंगाल की 20, गुजरात की 15, झारखंंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, राजस्थान की 15, केरल की 12, असम की 11, तेलंगाना की 09, राजधानी दिल्ली की 05, उत्तराखंड की 03, कसमीर की 02, अरुणाचल की 02, गोवा की 01, त्रिपुरा की 01, अंडमान की 01, दमन और दीव की 01 सीट घोषणा हैं।

   देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी, गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। जितेंद्र सिंह उधमपुर से चुनाव लड़ेंगे। मथुरा से हेमा मालिनी, अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ेंगी। वहीं संजीव कुमार बालियान मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ेंगे। जबकि निशिथ प्रमाणिक पश्चिम बंगाल की कूचबिहार सीट से चुनाव लड़ेंगे। विदिशा से मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया है। जबकि भोपाल से प्रज्ञा सिंह का टिकट काटते हुए आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से चुनाव लड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे जबकि सर्वानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ेंगे. वहीं किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश(वेस्ट) से चुनाव लड़ेंगे।

  छत्तीसगढ़ में सरोज पांडेय कोरबा से चुनाव लड़ेंगी। विजय बघेल दुर्ग तो बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से चुनाव लड़ेंगे. मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से लड़वाने का फैसला किया गया है। जबकि वीडी शर्मा खजुराहो से चुनाव लड़ेंगे।  वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। जबकि गणेश सिंह सतना से चुनाव लड़ेंगे. जबकि राहुल लोधी को दमोह से चुनाव लड़वाने का फैसला लिया गया है. वहीं जनार्दन मिश्रा रीवा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि हिमाद्री सिंह शहडोल से चुनाव लड़ेंगी। फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रोडमल नागर राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, सुधीर गुप्ता मंदसौर से चुनाव लड़ेंगे. जबकि सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़वाने का फैसला किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ