Bettiah : निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बेतिया में मनाया गया।

 


Meri Pehchan / Report By अमानुल हक़ 

बेतिया (बिहार) 05 जून।निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन  कार्यालय ग्राउंड में पौधारोपण किया गया। अशोक, मोहगनी, नीम, सागवान के साथ अन्य कोई पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम चंपारण सिविल सर्जन श्रीकांत दुबे द्वारा पौधा लगाते हुए उन्हें बताया कि इस तपती गर्मी में अगर अभी भी इंसान पेड़ पौधों से प्यार और लगाओ ना रखें तो आने वाला समय इस धरती के लिए बहुत बड़ा विनाशकारी होगा।                


      वही डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच पौधा लगाना अत्यंत जरूरी है और पौधों को हमें जिंदा रखने के लिए उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी धरती वासी  संकल्प लें कि हम अपने इष्ट मित्र और परिवार के साथ प्रत्येक व्यक्ति पौधा जरूर लगाएंगे।

      डॉ आ. एस.मुन्ना ने सभी ऑफिस कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए और कम से कम प्लास्टिक यूज करने की सलाह दी और संकल्प दिलाया।

      वही निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ डॉ नीरज गुप्ता ने बताया कि इस तपती गर्मी से बचने का मात्र एक ही उपाय है कि अपने आसपास छोटे-बड़े पेड़ पौधे जरूर लगाए। तपती गर्मी से बचने का एक यही रामबाण उपाय है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति या ठान ले की हमें कम से कम पांच पौधा जरूर लगते हैं या प्रतिज्ञा हमारे आने वाले भविष्य के लिए सुखमय होगी ऑनलाइन जनरेशन में पेड़ पौधे पर विशेष रुचि भी बढ़ेगी।

      कार्यक्रम में  डॉ. ए हक,डॉ. आलोक जी,चंद्रकिशोर जी, अमरेश पांडे, रोशन कुमार के साथ वरिष्ठ पत्रकार डॉ अमानुल हक सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ